Posted On:Saturday, May 10, 2025
मुंबई, 10 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। राजस्थान की नगरीय निकायों, पंचायत समितियों, ग्राम पंचायतों और जिला परिषद के घोषित उपचुनावों को सरकार ने रोक दिया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने आदेश जारी करके सभी उपचुनावों पर रोक लगा दी है। इससे एक दिन पहले 9 मई को आयोग ने केवल पाकिस्तान से लगते सीमावर्ती जिलों में होने वाले उपचुनाव पर रोक लगाने के आदेश दिए थे। तब इन सीमावर्ती जिलों के कलेक्टर्स ने आयोग को पत्र लिखकर चुनाव स्थगित करने का निवेदन किया था। शेड्यूल के मुताबिक प्रदेश की 14 नगर निकायों, एक जिला प्रमुख, 2 प्रधान, एक उप प्रधान, 9 जिला परिषद सदस्यों, 18 पंचायत समिति सदस्यों, 18 सरपंच, 15 उपसरपंच और 169 ग्राम पंचायतों में वार्ड पंच के लिए चुनाव करवाए जाने प्रस्तावित थे। इसके लिए 26 मई से 29 मई के बीच उपचुनाव के लिए वोटिंग करवाई जानी प्रस्तावित थी। तो वहीं, राज्य निर्वाचन आयोग ने इन चुनावों का शेड्यूल जारी करके अधिसूचना 9 और 12 मई को जारी के निर्देश दिए थे। पंचायती राज संस्थान और स्वायत्त शासन विभाग की ओर से मिले पत्र के बाद आयोग ने इन पर रोक लगा दी। आयोग को जो पत्र मिला, उसमें उल्लेख किया था कि भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल है और ऐसी परिस्थिति में कोई जनहानि न हो इसे देखते हुए उपचुनावों को स्थगित करने का निवेदन किया था। आपको बता दें, जिला प्रमुख (गंगानगर), जिला परिषद सदस्य (गंगानगर वार्ड 16, सिरोही वार्ड 18, राजसमंद वार्ड 1, प्रतापगढ़ वार्ड 13, झालावाड़ वार्ड 5, डूंगरपुर वार्ड 9, 12, धौलपुर वार्ड 9, अलवर वार्ड 29), प्रधान (पंचायत समिति कल्याणपुर {बाड़मेर}, सपोटरा {करौली}) और उपप्रधान (पंचायत समिति घाटोल {बांसवाड़ा}) में चुनाव होने थे।
औरंगाबाद, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें, और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
“भरोसे से बहस तक: कुनिका सदानंद की पोस्ट ने क्यों छेड़ दी नई राजनीतिक चर्चा”
टाटा ट्रस्ट्स का बड़ा फैसला! ट्रस्टियों के कार्यकाल में नहीं होगा बदलाव, सरकारी अध्यादेश ने बदली रणनीति
IPL 2026 आरसीबी की ऐतिहासिक जीत हेजलवुड और भुवनेश्वर की धारदार गेंदबाजी के सामने दिल्ली कैपिटल्स 75 रन पर ढेर
खलनायक रिटर्न्स में बल्लू अपने उसी अंदाज में नजर आएगा बोले संजय दत्त
“दिल चुराने आ गया ‘दिल वाले चोर’: ‘पति पत्नी और वो 2’ का नया गाना हुआ रिलीज़”
IPL 2026 KKR के साथ हुई बेईमानी? बल्लेबाज के शरीर पर लगी गेंद, तो दिया गया रन आउट, इस नियम ने चौंकाया
भारत के डेटा इकोसिस्टम में बड़ा कदम, मुकेश अंबानी यहां कर रहे हैं 1.6 लाख करोड़ का मेगा निवेश
खलनायक का दर्द, जुनून और वापसी: सुभाष घई ने जगाई नई उम्मीद
भारत से लेकर जापान तक दुनिया में जंग के बीच इन 20 देशों ने बढ़ाया अपना रक्षा खर्च
आत्मनिर्भरता की मिसाल होशियारपुर में सरपंच खुद बनते हैं 'गेटमैन', गांव की सुरक्षा के लिए ट्रेन को दिखाते हैं हरी झंडी
रेयर अर्थ मैटेरियल का नया ग्लोबल हब बना मलेशिया पेंटागन के साथ $1 बिलियन की डील, चीन के एकाधिकार को अमेरिका की बड़ी चुनौत...
LSG vs KKR सुपर ओवर में कोलकाता की जीत, रिंकू सिंह ने अकेले पलटा मैच, लखनऊ की लगातार 5वीं हार
मध्यप्रदेश में UCC की आहट सीएम मोहन यादव ने गठित की उच्चस्तरीय समिति; जस्टिस रंजना देसाई करेंगी अध्य...
दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन पर 'सिग्नलिंग' संकट: इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड पर दिखा 129 मिनट का इंतजार, घं...
ITR Filing Alert टैक्स भरने में चालाकी पड़ेगी भारी! सरकार वसूलेगी दोगुना पैसा, तुरंत जान लें ये नियम
दिल्ली बनाम नई दिल्ली: क्या वाकई दोनों एक ही हैं? जानें क्षेत्रफल, इतिहास और प्रशासन का असली अंतर
Local News Publishers के लिए गेम चेंजर बनेगा Local News Community – Sanjay Tiwari
कच्चे तेल में उबाल $103 के पार पहुँचा ब्रेंट क्रूड, भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर बड़ा अपडेट
‘अमेरिका में भारत को लेकर गलत धारणाएं’, वाशिंगटन में बोले RSS महासचिव दतात्रेय होसबोले
कमाई में डॉ. आंबेडकर नगर एक्सप्रेस का जलवा वंदे भारत और राजधानी जैसी प्रीमियम ट्रेनें पछाड़ीं
Local
India
World
Business
Entertainment
Horoscope
Reviews
Sports
Lifestyle
Technology
You Should know
Local Bazar
अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. aurangabadvocalsteam@gmail.com
Copyright © 2021 | All Rights Reserved.
Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.
About Us | Contact Us | Our Team | RSS Feed | Disclaimer