Posted On:Saturday, May 10, 2025
मुंबई, 10 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर के ऐलान के बाद रक्षा मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें आर्मी से कर्नल सोफिया कुरैशी, एयरफोर्स से विंग कमांडर व्योमिका सिंह और नेवी से कोमोडोर रघु आर नायर मौजूद थे। रक्षा मंत्रालय की ब्रीफिंग में कर्नल सोफिया ने पाकिस्तान की तरफ से गलत सूचनाएं फैलाने की जानकारी दी। वहीं कोमोडोर नायर ने कहा कि भारत की सेनाएं पूरी तरह सतर्क और तैयार हैं। अगर फिर हमला हुआ, तो हम मुंहतोड़ जवाब देंगे। अब मैं आपको पाकिस्तान की मिस इन्फॉर्मेशन कैंपेन के बारे में जानकारी दूंगी। पहला उसने अपने जेएफ-17 से हमारे एस-400 और ब्रह्मोस मिसाइल बेस को नुकसान पहुंचाया। ये बिल्कुल गलत है। उसका कहना है कि हमारी एयरफील्ड सिरसा, जम्मू,पठानकोट और भुज में हमला किया है, ये भी पूरी तरह से गलत है। हमारे चंडीगढ़ और ब्यास स्थित हथियार खाने पर हमला किया, यह बात भी गलत है। हमने आपको सुबह भी बताया था कि ये सभी मिलिट्री फैसिलिटीज पूरी तरह सुरक्षित हैं, इन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। उन्होंने आगे कहा, पाकिस्तान कह रहा है कि भारत ने मस्जिदों को नुकसान पहुंचाया। भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है। भारत की सेना उसकी वैल्यूज की बहुत अच्छी झलक है। हमने उनके मिलिट्री इन्फ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचाया। भारत ने पाकिस्तान की एयरफील्ड स्कर्दू, जकूबाबाद, सरगोदा और बुलारी को बहुत नुकसान पहुंचा है। हमने पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम, रडार सिस्टम को फेल किया। उनके मिलिट्री सिस्टम का हमने नुकसान किया। इंडियन आर्मफोर्स पूरी तरह तैयार है। भारत की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा के लिए तैयार है। इसके अलावा पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम, रडार सिस्टम को बेकार कर दिया। LoC के पास पाकिस्तान के कमांड एंड कंट्रोल लॉजिस्टिक इंस्टालेशन और उनके मिलिट्री इन्फ्रास्ट्रक्चर्स और उनके पर्सनल का इतना नुकसान हुआ कि पाकिस्तान की ऑफेंसिव और डिफेंसिव कैपेबिलिटी को नष्ट कर दिया गया। फिर से बात दोहराना चाहूंगी कि इंडियन आर्म्ड फोर्सेस पूरी तरह तैयार और सतर्क हैं। भारत की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा के लिए पूरी तरह से समर्पित हैं। विदेश सचिव ने कहा कि हम सभी मिलिट्री ऑपरेशन रोकने की सहमति पर पहुंच गए हैं। पिछले कुछ दिनों की घटनाओं के बारे में हमने आपको जानकारी दे दी है। विदेश सचिव मिसरी ने बताया कि सीजफायर शाम 5 बजे से लागू होगा। अब दोनों देश जमीन, आकाश और समुद्र से एक-दूसरे पर हमला नहीं करेंगे। भारत-पाकिस्तान के DGMO 12 मई को दोपहर 12 बजे बातचीत करेंगे। सीजफायर के लिए अमेरिका ने मध्यस्थता की। यूएस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया, रात यूएसए की मध्यस्थता में चली लंबी बातचीत के बाद मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान तुरंत और पूरी तरह हमले रोकने के लिए तैयार हो गए हैं। मैं दोनों देशों को कॉमनसेंस, समझदारी से भरा फैसला लेने के लिए बधाई देता हूं। वहीं, कोमोडोर रघु आर नायर ने कहा, 'भारतीय आर्मी, नेवी और एयरफोर्स मातृभूमि की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम पूरी तरह से तैयार और सतर्क हैं। पाकिस्तान की किसी भी हिमाकत को ताकत से जवाब दिया चुका है, आगे भी तनाव बढ़ाने की कोशिश की तो उन्हें निर्णायक जवाब दिया जाएगा। तो वहीं, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा कि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और मैं खुद पिछले 48 घंटों से भारत-पाकिस्तान के अफसरों के अलावा पीएम नरेंद्र मोदी, पीएम शहबाज शरीफ, विदेश मंत्री एस जयशंकर, आर्मी चीफ आसिम मुनीर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल से बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने कहा, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि पाकिस्तान और भारत की सरकार तुरंत सीजफायर के लिए राजी हो गई हैं। दोनों देश निष्पक्ष मंच पर विवादों का निपटारा करने के लिए बातचीत को तैयार हो गए हैं। हम मोदी और शहबाज शरीफ तारीफ करते हैं कि उन्होंने बुद्धिमत्ता से शांति का रास्ता चुना। साथ ही, पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा, पाकिस्तान और भारत ने तत्काल प्रभाव से युद्ध विराम पर सहमति जताई है। पाकिस्तान ने हमेशा अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से समझौता किए बिना क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए प्रयास किया है।
औरंगाबाद, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें, और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
“भरोसे से बहस तक: कुनिका सदानंद की पोस्ट ने क्यों छेड़ दी नई राजनीतिक चर्चा”
टाटा ट्रस्ट्स का बड़ा फैसला! ट्रस्टियों के कार्यकाल में नहीं होगा बदलाव, सरकारी अध्यादेश ने बदली रणनीति
IPL 2026 आरसीबी की ऐतिहासिक जीत हेजलवुड और भुवनेश्वर की धारदार गेंदबाजी के सामने दिल्ली कैपिटल्स 75 रन पर ढेर
खलनायक रिटर्न्स में बल्लू अपने उसी अंदाज में नजर आएगा बोले संजय दत्त
“दिल चुराने आ गया ‘दिल वाले चोर’: ‘पति पत्नी और वो 2’ का नया गाना हुआ रिलीज़”
IPL 2026 KKR के साथ हुई बेईमानी? बल्लेबाज के शरीर पर लगी गेंद, तो दिया गया रन आउट, इस नियम ने चौंकाया
भारत के डेटा इकोसिस्टम में बड़ा कदम, मुकेश अंबानी यहां कर रहे हैं 1.6 लाख करोड़ का मेगा निवेश
खलनायक का दर्द, जुनून और वापसी: सुभाष घई ने जगाई नई उम्मीद
भारत से लेकर जापान तक दुनिया में जंग के बीच इन 20 देशों ने बढ़ाया अपना रक्षा खर्च
आत्मनिर्भरता की मिसाल होशियारपुर में सरपंच खुद बनते हैं 'गेटमैन', गांव की सुरक्षा के लिए ट्रेन को दिखाते हैं हरी झंडी
रेयर अर्थ मैटेरियल का नया ग्लोबल हब बना मलेशिया पेंटागन के साथ $1 बिलियन की डील, चीन के एकाधिकार को अमेरिका की बड़ी चुनौत...
LSG vs KKR सुपर ओवर में कोलकाता की जीत, रिंकू सिंह ने अकेले पलटा मैच, लखनऊ की लगातार 5वीं हार
मध्यप्रदेश में UCC की आहट सीएम मोहन यादव ने गठित की उच्चस्तरीय समिति; जस्टिस रंजना देसाई करेंगी अध्य...
दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन पर 'सिग्नलिंग' संकट: इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड पर दिखा 129 मिनट का इंतजार, घं...
ITR Filing Alert टैक्स भरने में चालाकी पड़ेगी भारी! सरकार वसूलेगी दोगुना पैसा, तुरंत जान लें ये नियम
दिल्ली बनाम नई दिल्ली: क्या वाकई दोनों एक ही हैं? जानें क्षेत्रफल, इतिहास और प्रशासन का असली अंतर
Local News Publishers के लिए गेम चेंजर बनेगा Local News Community – Sanjay Tiwari
कच्चे तेल में उबाल $103 के पार पहुँचा ब्रेंट क्रूड, भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर बड़ा अपडेट
‘अमेरिका में भारत को लेकर गलत धारणाएं’, वाशिंगटन में बोले RSS महासचिव दतात्रेय होसबोले
कमाई में डॉ. आंबेडकर नगर एक्सप्रेस का जलवा वंदे भारत और राजधानी जैसी प्रीमियम ट्रेनें पछाड़ीं
Local
India
World
Business
Entertainment
Horoscope
Reviews
Sports
Lifestyle
Technology
You Should know
Local Bazar
अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. aurangabadvocalsteam@gmail.com
Copyright © 2021 | All Rights Reserved.
Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.
About Us | Contact Us | Our Team | RSS Feed | Disclaimer