Posted On:Saturday, May 10, 2025
मुंबई, 10 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम को केंद्र सरकार की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को घुटनों पर लाकर गिड़गिड़ाने के लिए मजबूर कर दिया। ऐसे में अब पाकिस्तान को आतंकवाद से परहेज घर आतंकियों को सरेंडर करवाना चाहिए। मदन राठौड़ ने कहा कि दूरदर्शन से पता चला है कि भारत और पाकिस्तान दोनों देशों ने आपस में बात कर युद्ध विराम की घोषणा की है। इससे ज्यादा जानकारी तो शीर्ष नेतृत्व से कुछ वक्त बाद ही पता चल पाएगी। लेकिन मुझे लगता है कि पाकिस्तान को आतंकवाद से परहेज करना चाहिए। पाकिस्तान को यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि वहां आतंकवाद और आतंकवादी न पनप पाए। वहां किसी भी तरह का आतंकवादी प्रशिक्षण केंद्र भी नहीं चलाए। इसके साथ ही जिन लोगों ने भारत के पहलगाम में आतंकी घटना को अंजाम दिया। पाकिस्तान को उन लोगों से सरेंडर भी करवाना चाहिए। इनके साथ ही अजर मोहम्मद से लेकर वह सभी आतंकवादी जिन्होंने भारत में आतंकवादी घटनाओं को अंजाम दिया है उन सबको भी पाकिस्तान द्वारा सरेंडर करवाना चाहिए। यह मेरी सोच और मेरा अंदाजा है। राठौड़ ने आगे कहा कि, वैसे भी हमारा नेतृत्व इस स्थिति में आकर इतनी आसानी से किसी को छोड़ने वाला नहीं है। पहलगाम घटना के बाद नेतृत्व ने तय किया था कि ऐसा सबक सिखाएंगे कि पाकिस्तान जिंदगी भर याद रखेगा। उसी तर्ज पर पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई भी की गई। अब उन्हें शर्तों पर यह युद्ध विराम भी हुआ होगा। बाकी जो भी स्थिति है वह आपके और हमारे सामने जल्द आ ही जाएगी। राठौड़ ने कहा कि हमारा उद्देश्य आतंकवादियों और आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करना था न कि पाकिस्तान की आम जनता को परेशान करना था। लेकिन बीते दिनों में पाकिस्तान ने आम नागरिकों को ही अपना ढाल बनाया। उन्होंने अपने एयर बेस पर हवाई यात्रा तक चालू रख रखी थी। ताकि निर्दोष यात्रियों की आड़ में वह हम पर मिसाइल छोड़ता रहे। उन्हें पता था भारत सामान्य नागरिकों पर कोई हमला नहीं करेगा। भारत में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जहां आम नागरिक थे उन एयर बेस को निशाना नहीं बनाया। बल्कि, हमने सिर्फ सैन्य एयर बेस पर ही निशाना साधा। मोदी जी ने जो भी निर्णय लिया है, वह काफी सोच समझ कर लिया है। वैसे भी हमने पाकिस्तान का पानी रोक कर उन्हें घुटने पर ला दिया था। जिसके बाद पाकिस्तान गिड़गिड़ाने लगा, और उसे गिड़गिड़ाना भी चाहिए था। ताकि पाकिस्तान कोई भी कदम उठाने से पहले भविष्य में जरूर इन सभी पहलुओं का ध्यान रखें।
औरंगाबाद, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें, और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
टाटा ट्रस्ट्स का बड़ा फैसला! ट्रस्टियों के कार्यकाल में नहीं होगा बदलाव, सरकारी अध्यादेश ने बदली रणनीति
भारत के डेटा इकोसिस्टम में बड़ा कदम, मुकेश अंबानी यहां कर रहे हैं 1.6 लाख करोड़ का मेगा निवेश
IPL 2026 आरसीबी की ऐतिहासिक जीत हेजलवुड और भुवनेश्वर की धारदार गेंदबाजी के सामने दिल्ली कैपिटल्स 75 रन पर ढेर
ट्रंप की जिस प्रेस डिनर पार्टी में चली अंधाधुंध गोलियां वहां पूरी नहीं थी सुरक्षा, अमेरिका में ही उठे सवाल
भारत से लेकर जापान तक दुनिया में जंग के बीच इन 20 देशों ने बढ़ाया अपना रक्षा खर्च
‘गोलमाल 5’ की धमाकेदार वापसी: ऊटी में शुरू हुई मस्ती, इस बार सवारी भी बड़ी और सरप्राइज भी!
डार्क चॉकलेट बनाम मिल्क चॉकलेट: स्वाद और सेहत की जंग में कौन है विजेता? जानिए विशेषज्ञों की राय
दिल्ली बनाम नई दिल्ली: क्या वाकई दोनों एक ही हैं? जानें क्षेत्रफल, इतिहास और प्रशासन का असली अंतर
मध्यप्रदेश में UCC की आहट सीएम मोहन यादव ने गठित की उच्चस्तरीय समिति; जस्टिस रंजना देसाई करेंगी अध्ययन, जानें क्या बदलेग...
ईरान में दमन का खौफनाक दौर युद्ध के बीच 21 लोगों को दी गई फांसी, 4000 से अधिक गिरफ्तार; UN ने जताई गहरी चिंता
गर्मियों में घर को ठंडा रखने का सही तरीका जानें कब खोलें और कब बंद करें अपनी खिड़कियां
IPL 2026 KKR के साथ हुई बेईमानी? बल्लेबाज के शरीर पर लगी गेंद, तो दिया गया रन आउट, इस नियम ने चौंकाया
हज यात्रा के नाम पर न्यायाधीश से 24 लाख की ठगी: सहारनपुर पुलिस ने लखनऊ से दो 'मास्टरमाइंड' दबोचे
महाराष्ट्रः नवापुर में बर्ड फ्लू का गहराया संकट, मारी जाएंगी 1.40 लाख मुर्गियां, 5 km तक बनाया बफर ज...
ना तो माल उतरेगा और ना ही इधर से उधर होगा… क्यों महाराष्ट्र के पोर्ट पर खड़ा रहेगा पाकिस्तान जा रहा ...
महाराष्ट्र दिवस पर विकास की नई रफ़्तार: मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे 'मिसिंग लिंक' का उद्घाटन; 30 मिनट बचे...
मध्यप्रदेश में UCC की आहट सीएम मोहन यादव ने गठित की उच्चस्तरीय समिति; जस्टिस रंजना देसाई करेंगी अध्य...
दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन पर 'सिग्नलिंग' संकट: इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड पर दिखा 129 मिनट का इंतजार, घं...
ITR Filing Alert टैक्स भरने में चालाकी पड़ेगी भारी! सरकार वसूलेगी दोगुना पैसा, तुरंत जान लें ये नियम
Local
India
World
Business
Entertainment
Horoscope
Reviews
Sports
Lifestyle
Technology
You Should know
Local Bazar
अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. aurangabadvocalsteam@gmail.com
Copyright © 2021 | All Rights Reserved.
Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.
About Us | Contact Us | Our Team | RSS Feed | Disclaimer