Posted On:Saturday, May 10, 2025
मुंबई, 10 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के तीन घंटे बाद पाकिस्तान ने दावा किया है कि भारत ने सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान ने कहा है कि पेशावर एयरपोर्ट के पास एयर डिफेंस सिस्टम ने भारतीय ड्रोन को मार गिराया है। पाकिस्तानी मीडिया का कहना है कि भारत ने LoC पर कई जगहों पर बिना किसी उकसावे के फायरिंग की है, जिसका पाकिस्तान मजबूती के साथ जवाब दे रहा है। LoC पर हालात एक बार फिर तनावपूर्ण है, PoK के कई शहरों में बिजली काट दी गई है। सेना की गश्त जारी है। वहीं, चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि उनका देश पाकिस्तान की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और आजादी की रक्षा में उसके साथ खड़ा रहेगा। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के मुताबिक चीन के विदेश मंत्री ने यह बयान पाकिस्तानी उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार के साथ फोन पर बातचीत के दौरान दिया। तो वहीं, पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने कहा कि पाकिस्तान ने भारतीय हमले का करारा जवाब दिया है। एक्स पोस्ट में उन्होंने कहा कि मुझे हमेशा से अपनी आर्मी पर भरोसा रहा है। हमने भारत की सैन्य ताकत को बुरी तरह से नुकसान पहुंचाया है। पाकिस्तान का दावा है कि भारत के सीजफायर का उल्लंघन के बाद LoC पर हालात फिर से तनावपूर्ण बन गए हैं। ऐसे में PoK के कई शहरों में ब्लैकआउट किया गया है। एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के पेशावर में एक ड्रोन देखा गया है, जिसके बाद एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव कर दिया गया। कुछ लोगों को एंटी एयरक्राफ्ट गन फायरिंग आवाज सुनाई दी, लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि इस ड्रोन को कौन उड़ा रहा है। साथ ही, पाकिस्तान ने दावा किया है कि भारत ने सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान ने कहा है कि पेशावर एयरपोर्ट के पास एयर डिफेंस सिस्टम ने भारतीय ड्रोन को मार गिराया है।
औरंगाबाद, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें, और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
टाटा ट्रस्ट्स का बड़ा फैसला! ट्रस्टियों के कार्यकाल में नहीं होगा बदलाव, सरकारी अध्यादेश ने बदली रणनीति
भारत के डेटा इकोसिस्टम में बड़ा कदम, मुकेश अंबानी यहां कर रहे हैं 1.6 लाख करोड़ का मेगा निवेश
IPL 2026 आरसीबी की ऐतिहासिक जीत हेजलवुड और भुवनेश्वर की धारदार गेंदबाजी के सामने दिल्ली कैपिटल्स 75 रन पर ढेर
ट्रंप की जिस प्रेस डिनर पार्टी में चली अंधाधुंध गोलियां वहां पूरी नहीं थी सुरक्षा, अमेरिका में ही उठे सवाल
भारत से लेकर जापान तक दुनिया में जंग के बीच इन 20 देशों ने बढ़ाया अपना रक्षा खर्च
‘गोलमाल 5’ की धमाकेदार वापसी: ऊटी में शुरू हुई मस्ती, इस बार सवारी भी बड़ी और सरप्राइज भी!
डार्क चॉकलेट बनाम मिल्क चॉकलेट: स्वाद और सेहत की जंग में कौन है विजेता? जानिए विशेषज्ञों की राय
दिल्ली बनाम नई दिल्ली: क्या वाकई दोनों एक ही हैं? जानें क्षेत्रफल, इतिहास और प्रशासन का असली अंतर
मध्यप्रदेश में UCC की आहट सीएम मोहन यादव ने गठित की उच्चस्तरीय समिति; जस्टिस रंजना देसाई करेंगी अध्ययन, जानें क्या बदलेग...
ईरान में दमन का खौफनाक दौर युद्ध के बीच 21 लोगों को दी गई फांसी, 4000 से अधिक गिरफ्तार; UN ने जताई गहरी चिंता
गर्मियों में घर को ठंडा रखने का सही तरीका जानें कब खोलें और कब बंद करें अपनी खिड़कियां
IPL 2026 KKR के साथ हुई बेईमानी? बल्लेबाज के शरीर पर लगी गेंद, तो दिया गया रन आउट, इस नियम ने चौंकाया
हज यात्रा के नाम पर न्यायाधीश से 24 लाख की ठगी: सहारनपुर पुलिस ने लखनऊ से दो 'मास्टरमाइंड' दबोचे
महाराष्ट्रः नवापुर में बर्ड फ्लू का गहराया संकट, मारी जाएंगी 1.40 लाख मुर्गियां, 5 km तक बनाया बफर ज...
ना तो माल उतरेगा और ना ही इधर से उधर होगा… क्यों महाराष्ट्र के पोर्ट पर खड़ा रहेगा पाकिस्तान जा रहा ...
महाराष्ट्र दिवस पर विकास की नई रफ़्तार: मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे 'मिसिंग लिंक' का उद्घाटन; 30 मिनट बचे...
मध्यप्रदेश में UCC की आहट सीएम मोहन यादव ने गठित की उच्चस्तरीय समिति; जस्टिस रंजना देसाई करेंगी अध्य...
दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन पर 'सिग्नलिंग' संकट: इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड पर दिखा 129 मिनट का इंतजार, घं...
ITR Filing Alert टैक्स भरने में चालाकी पड़ेगी भारी! सरकार वसूलेगी दोगुना पैसा, तुरंत जान लें ये नियम
Local
India
World
Business
Entertainment
Horoscope
Reviews
Sports
Lifestyle
Technology
You Should know
Local Bazar
अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. aurangabadvocalsteam@gmail.com
Copyright © 2021 | All Rights Reserved.
Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.
About Us | Contact Us | Our Team | RSS Feed | Disclaimer