साउथ सिनेमा के मेगास्टार चिरंजीवी ने अपने शानदार अभिनय से करीब पांच दशकों तक दर्शकों का मनोरंजन किया है। अब वह अपने करियर मेंएक नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। मंगलवार को उनके नए टॉक शो 'चिरंजीवीज मेगावर्स' का प्रोमो रिलीज किया गया, जिसमें अभिनेता बिल्कुलअलग, बेबाक और मजेदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस शो के जरिए चिरंजीवी पहली बार होस्ट की भूमिका में दर्शकों से रूबरू होंगे।
शो का प्रोमो उनके 48 साल के सिनेमाई सफर की झलक दिखाता है। इसमें उनकी लोकप्रिय फिल्मी छवि के साथ एक नए चिरंजीवी की झलकभी देखने को मिलती है। प्रोमो में 'चिरा-जीवी' नाम से 'N' अक्षर का गायब होना उनके जीवन के नए अध्याय की ओर इशारा करता है। इस शो मेंवह सिर्फ सवाल-जवाब नहीं करेंगे, बल्कि अपने खास अंदाज में मेहमानों के साथ खुलकर बातचीत करते और दर्शकों का मनोरंजन करते दिखाईदेंगे।
'चिरंजीवीज मेगावर्स' में अभिनेता का अंदाज सहज, हाजिरजवाब और बेबाक रहने वाला है। शो में सिनेमा, खेल और पॉपुलर कल्चर से जुड़ी मशहूरहस्तियों को आमंत्रित किया जाएगा। चिरंजीवी ने खुद इस मंच को 'इधि ना अड्डा' यानी 'यह मेरा इलाका है' नाम दिया है। संभावित मेहमानों कीसूची भी काफी दिलचस्प है, जिसमें कमल हासन, नागार्जुन, प्रभास, ब्रह्मानंदम, संदीप रेड्डी वांगा, रवि तेजा, नानी और बॉबी कोल्ली जैसे बड़े नामशामिल हो सकते हैं।
इस टॉक शो का प्रीमियर 30 नवंबर को शाम 4:30 बजे नेटफ्लिक्स पर होगा। चिरंजीवी के प्रशंसकों के लिए यह देखना खास होगा कि पर्दे परअपने दमदार किरदारों से पहचान बनाने वाले मेगास्टार बातचीत के मंच पर किस तरह का जादू चलाते हैं। बड़े सितारों के साथ उनकी बेबाकबातचीत और अनसुने किस्से शो को खास बना सकते हैं।
टॉक शो के अलावा चिरंजीवी की फिल्मों को लेकर भी दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई है। वह मलिदी वशिष्ठ के निर्देशन में बन रही फिल्म 'विश्वंभरा'में नजर आएंगे, जिसमें त्रिशा कृष्णन मुख्य महिला किरदार निभा रही हैं। इसके अलावा वह निर्देशक बॉबी कोल्ली के साथ अस्थायी नाम 'काका' वाली फिल्म पर भी काम कर रहे हैं, जिसे 13 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना है। ऐसे में चिरंजीवी आने वाले समय मेंफिल्मों के साथ-साथ डिजिटल दुनिया में भी अपनी मौजूदगी मजबूत करने के लिए तैयार हैं।
Check Out The Post:-